कोरोना पाजिटिव शेल्टर होम को बैरिकेटिंग कर किया गया पूरी तरह सील

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। जिले के शेल्टर होम में पिछले शुक्रवार एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उस एरिया को हॉट स्पॉट में तब्दील करते हुए आज चारों तरफ से बैरिकेटिंग कर पूरा इलाका सील कर दिया है। बता दें कि 31 मार्च को बिहार के रहने वाले 32 लोगों का एक समूह जो रेलवे मार्ग के रास्ते पैदल जा रहे थें, इस दौरान भदोही सीमा में पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें कोतवाली क्षेत्र में बने अस्थाई शेल्टर होम ‘नेशनल इंटर कालेज’ में रखा और सभी को शेल्टर होम में क्वारन्टीन कर दिया था।












