लॉकडाउन का पालन नही कर मजदूरों से लिया जा रहा काम, मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। जनपद में एक कालीन कारखाने में लॉकडाउन के दौरान भी बुनकरों से काम लिया जा रहा था, इस दौरान पुलिस के साथ एसडीएम ने छापेमारी कर कारखाना मालिक को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी में यह पता चला कि कालीन कारखाने में बिहार के 12 मजदूरों से काम कराया जा रहा था।

इस मामले में कारखाना मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराकर कारखाना मालिक और ऑर्डर देने वाली कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि लॉकडाउन में दो और कालीन निर्यताकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसमें परवेज कार्पेट और बोखारा पैलेस शामिल हैं। परवेज कार्पेट पर लॉकडाउन में बुनकरों से काम लेने और बुखारा पैलेस पर लॉकडाउन में बुनकरों को फैक्ट्री से बाहर निकालने का आरोप है।











