अमेरिका में जारी है कोरोना का कहर, मृतकों की संख्या पहुची 30 हज़ार के पार

आदिल अहमद/ आफताब फारुकी
न्यूयॉर्क: कोरोना का कहर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में जारी है। दुनियाभर में कोरोनावायरस लगभग 1 लाख 37 हजार लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं। इस बीच अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 30 हजार से अधिक हो गई है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने जारी किए हैं।












