थाना टोनिका सिटी की खुशाल पार्क कॉलोनी में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पुस्ता सहित कई करोना योद्धाओं पर की पुष्प वर्षा

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। गाजियाबाद जनपद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस (कोरोना योद्धाओ) का खुशहाल पार्क कॉलोनियों के निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।जिसमे शोशल सिस्टेंसिंग का पूर्णतया ख्याल रखा गया। इस अवसर पर थाना ट्रोनिका सिटी प्रभारी रमेश चंद सिंह ,पुस्ता चौकी प्रभारी राम मेहरसिंह ,का0 कैलाश यादव ,का0 आशुतोष कुमार ,का0 सुशील कुमार ,का0 विकास कुमार आदि ने कॉलोनीवासियों का हाथ जोड़कर अभिनन्दन किया। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्रवासी पुलिस व सरकार के निर्देशों का लगातार सख्ती से पालन कर रहे है और उन्हें आशा है कि आगे भी ऐसे ही लॉक डाउन का पालन करते रहेंगे।












