कोरोना का कहर – भारत में जारी कोरोना के कहर के बीच पिछले 24 घंटो में 1329 नए संक्रमण के मामले आये प्रकाश में, 44 की हुई मौत

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 18985 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 603 लोगों की मौत हो चुकी है.

अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने गैर कोविड-19 अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की घटनाओं के मद्देनजर ऐसे अस्पतालों के लिए पृथक दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इनके तहत सभी अस्पतालों को आपदा प्रबंधन कार्ययोजना बना कर उसे अमल में लाने को कहा गया है। अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में रक्त की उपलब्धता बनाये रखने के लिये भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी से रियल टाइम निगरानी तंत्र को सुचारु रखने को कहा है।











