देवर ने किया भाभी की गला दबाकर हत्या, मौके से फरार
शाहनवाज़ अहमद
ग़ाज़ीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चकबाकर रजेला में जीऊत राम की पुत्री गुड़िया देवी की शादी 2017 में सुरजीत राम पुत्र पृथ्वी पाल ग्राम-पोस्ट- नेवादा जिला- बरेली में हुआ था। कुछ दिन पहले गुड़िया देवी अपने मायके में आई थी, जिसको ले जाने के लिए उसका देवर अजय यहां पर आया हुआ था परंतु लाक डाउन के चलते वह नहीं ले जा पाया था। जिसके कारण अजय भी यहीं पर रह रहा था।
रोज की भांति आज सुबह लड़की के माता-पिता व बहन सहित सभी परिवार कृषि कार्य हेतु गेहू काटने के लिए गए थे, घर पर गुड़िया की बड़ी बहन शिला की लड़की व अपनी भतीजी को अजय के द्वारा चॉकलेट खरीदने के लिए पैसा देकर दुकान पर भेज दिया गया, मौका पाकर अजय राम ने गुड़िया देवी के मुंह में स्वेटर डालकर गला दबाकर हत्या कर शव को भूसे में छिपाकर भाग निकला सूचना पाकर तुरंत क्षेत्राधिकारी विनय गौतम,कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह, एस एस आई देवेंद्र सिंह यादव, एस आई कमला प्रसाद यादव,कांस्टेबल चंदन सिंह सहित मैं फोर्स मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जो की पुरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..