कोरोना के डर से मां बेटे को गली बंद करना पड़ा महंगा, दबंगो ने लाठी डंडों से मारपीट कर दोनो का फोड़ा सिर हालत गंभीर

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोरोना के डर से गली ब्लॉक करना मां बेटे को उस वक्त भारी पड़ गया। जब दबंगो ने जहां बल्ली बंधी थी उसी परिवार में रह रहे मां बेटे को करीब आधा दर्जन से अधिक दबंगो ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि कुछ आवारा किस्म के लड़के कभी मोटरसाइकिल से तथा कभी बिना मास्क के पैदल झुंड बनाकर घूमते रहते थे और गली के कोने पर खड़े रहते थे। कोरोना के डर से मंगलवार शाम करीब 7 बजे सभी गली वासियो के कहने पर गली में बल्ली बांधकर गली ब्लाक कर दी गई थी।












