कानपुर – दो और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प

मो कुमैल
कानपुर. कानपुर के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हडकंप मच गया जब दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज़ जाँच के दौरान प्रकाश में आये. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से सामने आए इन दोनों केस का सम्बन्ध रेड ज़ोन बने चमनगंज से है. शहर में अब संक्रमित की संख्या 79 हो गई है।

इस सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार मंगलवार को कुल 135 नमूने लिए गए। साथ ही सोमवार को लिए गए नमूनों में से 70 की रिपोर्ट आई है, जिसमें से 69 निगेटिव निकले हैं। बुधवार को आज बुधवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार सीएमओ ने बताया कि चमनगंज के रहने वाले 2 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वही महिला दारोगा के 62 वर्षीय पिता भी पॉजिटिव पाए गए है जो इटावा की सैफई तहसील की लरखौर पंचायत के एक गांव निवासी हैं। कैंसर पीड़ित होने के चलते फार्च्यून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।











