कोरोना का कहर – कोरोना संक्रमितो की संख्या पहुची 21 हज़ार पार, पिछले 24 घंटो में मिले 1409 नये मामले, मृतकों की संख्या पहुची 681

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 21 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 21,393 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1409 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालो की तय्दात कुल 681 हो गई है।












