चेकिंग के दौरान कार को भगा कर ले जाने पर, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कार चालक पर डाला 5000 का जुर्माना

गौरव जैन
रामपुर। लॉक डाउन के चलते रात करीब 11:00 बजे मिस्टन गंज चौराहे पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित तेज़ान पुलिस बल के साथ बिना बजह घूमने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मारुति स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर यूपी 22 ए ए 6618 को मजिस्ट्रेट अमित तेज़ान द्वारा रोका गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कार चालक से कार को साइड में लगाने को कहा गया लेकिन कार चालक कार को भगा ले गया। कार में चालक समेत 4 सवारियां मौजूद थी।












