कानपुर – महिला पत्रकार भी हुई कोरोना संक्रमित

मो० कुमैल
कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को 20 और लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी हॉटस्पॉट कर्नलगंज और मुन्नापुरवा के रहने वाले हैं। इसी के साथ शहर में अब संक्रमितों की संख्या 185 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सैंपल लिए।












