ग्राम खिजरपुर में एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वालों में से 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन
अजीमनगर। दिनांक 27-04-2020 को ग्राम खिजरपुर थाना अजीमनगर में 10-11 व्यक्ति लाॅकडाउन का उल्लघंन करते हुए, आपस में लड़ाई-झगडा व पत्थर बाजी करते हुए एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर रहे थे। थाना अजीमनगर पुलिस को उक्त झगडे की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहॅुचकर 06 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा 05 अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।












