देश में जारी है कोरोना का कहर – संक्रमितो का आकडा पंहुचा 30 हज़ार के करीब, पिछले 24 घंटो में मिले 1594 नये मामले, हुई 51 की मौत

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 30 हजार के अनकरीब है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार शाम जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 29,974 हो गई है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को चिठ्ठी लिखकर स्थिति बिगड़ने की दशा में तैयारी पूरी करने को कहा है। सचिव ने कहा कि अगर केस काफी बढ़े तो उससे निपटने के लिए राज्य स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करके रखें। इसके साथ ही नॉन-कोविड मरीजों की भी अनदेखी न हो।











