हालात-ए-कानपुर जाने आदिल अहमद के कलम से, कोरोना का नाजिल होता कहर, खौफ में जीती इंसानियत
आदिल अहमद
कानपुर शहर में कोरोना एक कहर के तरीके से नाजिल है। हालात रोज ब रोज़ बद से बद्दतर होते जा रहे है। अब तक कुल 200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित शहर में मिल चुके है। काफी पुलिस वाले भी संक्रमित है। हालत ऐसे होते जा रहे है कि इंसानियत खौफज़दा है। कानपुर में अब तक 12 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। एक महिला व एक पुरुष पत्रकार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों के ध्यान में रखते हुए कानपुर में कुल 28 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।

इसके बाद रात में जारी रिपोर्ट में सीएमओ डॉ। अशोक शुक्ला ने चार और मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक सिपाही और एक 12 वर्ष का किशोर है। पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पुलिस लाइन में रात में ही सैनिटाइजेशन कराया गया। पुलिस लाइन को सील भी किया जा सकता है। शहर में अब तक 12 पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद जारी बयान में सीएमओ ने बताया कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से संक्रमण थम नहीं रहा है। अब हॉटस्पॉट के सरहदी क्षेत्रों में सैंपल लिए जाने के साथ ही उन क्षेत्रों में भी सैंपल लिए जाएंगे, जहां अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। इसके लिये जाजमऊ के ईएसआई अस्पताल में फैसिलिटी हॉस्पिटल शुरू किया गया है। इसमें वार्ड रूम के साथ बाथरूम अटैच रहेगा। सीएमओ ने बताया कि अभी 40 बेड हैं, लेकिन इन्हें बढ़ाकर 100 कर दिया जाएगा।











