जब तक है जान, हम करते रहेंगे ख़िदमत ए आवाम, कॉलोनी कॉलोनी राशनकार्ड बनवाकर बाट रहे समिति के सदस्य, नौशाद सैफी

सरताज खान
ग़ाज़ियाबाद लोनी। विधानसभा लोनी क्षेत्र में पिछले 6 साल से बेहद सक्रिय संस्था खिदमत ए अवाम लॉक डाउन में कच्चा राशन व खाना वितरण के साथ साथ जब से कोरोना वाइरस (कोविड-19) की वजह से देश मे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा की गई है जिसमें देश की जनता प्रधानमंत्री जी का आदेश मानते हुए अपने घरों में और जो जहां था वही रुका हुआ है।

समिति के महासचिव नौशाद सैफी ने बताया पूजा कॉलोनी में ट्रोनिका सिटी में काम करने वाले मज़दूर ज़्यादा रहते है जो लॉकडाउन के चलते घर मे ही रहने को मजबूर है जिनको समिति के ज़रिए समय समय पर राशन की किट पहुचाई जा रही है। समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व नगर अध्यक्ष चौ फरीद अली ने समिति की और मज़दूर लोगो की तरफ से तरफ से लोनी उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम व खाद्य आपूर्ति अधिकारी नसीम अख्तर का राशनकार्ड की मंजूरी दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया और इस महामारी के समय उनके द्वारा गरीबो के लिए उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद भी कहा।











