भारत में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 37 हजार पार, पिछले 24 घंटे में आये 2,293 नये मामले सामने

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 37 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 37,336 हो गई है।












