भारत में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 46 हज़ार पार, पिछले 24 घंटे में आये 3900 नये मामले, वही हुई अब तक एक दिन से सबसे अधिक मौते

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 46 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 46,433 हो गई है।












