समाजसेवी कमलेश सोनकर ने बाटा गरीबो को राशन

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान हुये लॉकडाउन में समाजसेवी कमलेश सोनकर (पंकज) जी लगातार आमजन की सेवा में लगे हुए है। हर प्रकार से जरूरत मंद लोगों की मदद की जा रही है। आज भी सैदपुर नगर में अपने आवास पर गरीब व असहाय लोगो को राशन वितरण किया।

जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री का वितरण करते मिथिलेश सिंह ने कहा कि गरीबो की सेवा करना पुनीत कार्य है। इस महामारी के दौर में जरूरतमंद लोगों तक खाद्य समान पहुचना बहुत जरूरी है। जब पेट भरेगा तब लोगो का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इन्होंने लोगो को जागरूक करते हुए मास्क बाटे, और उनको लगातार हाथ को साबुन से धोने के लिए भी प्रेरित किया।











