थाना कोतवाली क्षेत्र मे अचानक झोपड़ी में आग लगने से घर का सामान व भैस झुलसी

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। दोपहर करीब ढाई बजे परिवार खेत मे बनी झोपड़ी में सोया हुआ था। अचानक झोपड़ी में आग लग गयी। परिजन समय रहते बाहर निकल गये। लेकिन कई चारपाई सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया व एक भैस बुरी तरह झुलस गई। जिसकी हालत गम्भीर बनी है।

धर्मवीर ने बताया कि घर के कपड़े व 4 -5 चारपाई जलकर राख हो गयी और झोपड़ी में खेत मालिक राकेश बंसल की बंधी भैस भी बुरी तरह झुलस गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने व शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर आये जिन्होंने इंजन से ट्यूबवेल चलाकर किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था और भैस बुरी तरह झुलस गई।जिसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।











