भारत में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 50 हजार के पार, पिछले तीन दिनों में आये दस हज़ार नये मामले

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 50 हजार के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुद्धवार शाम को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 50,545 हो गई है।

महाराष्ट्र के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा मामले हैं। गुजराज में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6200 से ज्यादा है। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार से अधिक है। वहीं, दिल्ली के बाद तमिलनाडु में 4 हजार से ज्यादा मामले हैं।











