अब डराने लगा है भारत में जारी कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 53 हज़ार के करीब

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 53 हजार के नज़दीक पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज गुरूवार सुबह को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 52,952 हो गई है।












