मजबूर और ज़रूरतमंद 507 परिवारों को फैजान-ए-गरीब नवाज़ एसोसिएशन ने तकसीम किया राशन

मो० कुमैल
कानपुर. फैज़ाने ग़रीब नवाज़ एसोसिएशन (रज़ि) उप्र के तत्वाधान मे ग़रीबों, बेसहारा व ज़रूरतमन्द लोगों को इस नाज़ुक वक्त मे उन घरों मे, जहाँ न तो राशन का इन्तेज़ाम है और न ही पैसों का इंतेज़ाम है. को तस्दीक करके, उन मुस्तहक और ज़रूरतमन्द 507 परिवार के लोगों की खिदमत के लिए शहर के अलग अलग इलाकों मे चार चरण मे चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, कंघी मोहाल, रजबी रोड, भैसिया हाता, अमीनगंज, हीरा मनका पुरवा, काशीराम कॉलोनी, (गजनेर-रठजाँव,कानपुर देहात), रोशन नगर, रावतपुर के इलाकों मे राशन के सामान की किट पहुँचायी गयी।












