फर्रुखाबाद मे कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप, अभी तक ग्रीन जोन मे था जिला

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: तमाम कोशिशों व कयासों के बावजूद आखिर वही हुआ जिसका डर था। जिले मे लचर चौकसी व्यवस्था का फायदा उठाते हुए मुम्बई से आकर युवक जिले की सीमा मे घुसते हुए टैम्पों से शमसाबाद तक आ गया, लेकिन जब युवक की करवाई हुई कोरोना की जांच पॉज़िटिव आई तो जिला प्रशासन की नींद हराम हो गयी ।एक व्यक्ति के कोरोना पॉज़िटिव मिलते ही प्रशासन नें पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट बना दिया गया है।

खबर मिलते ही एसडीएम अमित आसेरी पुलिस फ़ोर्स के साथ आ गये। उन्होंने फैजबाग़ से शमसाबाद जाने वाले मार्ग को हॉटस्पॉट बनाकर पूरा बाजार बंद करा दिया। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि युवक दो दिन पूर्व ही मुम्बई से लौटा था। उसकी जाँच में कोरोना पॉजिटिव निकली है। उसे तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे गाँव को सील कर दिया गया है और गाँव को सेनेटाइज कराया जा रहा है। लेकिन पूरे मामले से कहीं न कहीं जिले की चौकसी व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान जरूर लगाती है।











