वाराणसी – लगातार दुसरे दिन मिला एक और कोरोना संक्रमित मरीज़, 4 मई को आया था मुम्बई से वापस अपने घर

अहमद शेख
वाराणसी. शहर बनारस के अमन-ओ-सुकून में कोरोना धीरे धीरे सेंध लगा रहा है। कई दिनों के राहत के बाद एक बार फिर से कोरोना मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप की स्थिति है। कल शनिवार को जहा चार कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले थे। वही आज लगातार दुसरे दिन आज एक और कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने से संक्रमितो का आकडा बढ़ गया है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुंबई के गैराज में मकैनिक का काम करने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति चार मई को ही मुंबई से वाराणसी अपने साले के परिवार के साथ एक ही गाड़ी में आया। मिर्जापुर निवासी साले की पत्नी का मुंबई से वापस आने के बाद जब सैंपल लिया गया तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम राजातालाब ने सम्बंधित व्यक्ति को ईएसआइसी अस्पताल भेजकर सैंपलिंग कराई और एहतियातन हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया दिया गया। रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया।











