उन्नाव – आइसुलेशन वार्ड में भर्ती युवक की मौत, मुम्बई से लौटे इस युवक की मौत से मचा स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प

मो0 कुमैल
कानपुर. कानपुर के निकटवर्ती जिले कन्नौज और फर्रुख्बाद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आज उन्नाव से एक बड़ी खबर आई है। उन्नाव में मुम्बई से लौटे भर्ती युवक की आइसुलेशन वार्ड में मौत हो गई है। इसकी सुचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जिले में हडकम्प की स्थिति हो गई है। मृतक युवक के सैम्पल जाँच हेतु आज हु भेजे गए थे।












