प्रधानमंत्री ने किया देश के नाम संबोधन, 18 मई से लागू होगा #Lock Down-4, नए रंग रूप के साथ होगा लॉक डाउन 4

तारिक आज़मी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुवे लॉक डाउन 4 की घोषणा किया है। यानी लॉक डाउन 17 मई के बाद भी जारी रहेगा। यह लॉक डाउन नए रंग रूप के साथ होगा। इस दौरान राज्य के सुझाव के साथ लॉक डाउन 4 जारी होगा।

प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पॅकेज की घोषणा करते हुवे कहा है कि यह जीडीपी का लगभग 10% है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज की पूरी डिटेल कल वित्त मंत्री के द्वारा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पॅकेज से गरीब, रेहड़ी वाले, मछुआरे, और मजदूरों के लिए पॅकेज में जगह दिया गया है। इस आर्थिक पॅकेज में सभी का ध्यान रखा गया है,।
प्रधानमन्त्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता पर अधिक बल देते हुवे वासुदेव कुटुम्बकम पर भी जोर दिया। भारत में इस पॅकेज के एलान में अभी यह स्पष्ट नही है कि पूर्व के घोषित पैकेज के से अलग यह 20 लाख करोड़ का पैकेज होगा या फिर उनको मिला कर पैकेज होगा। इसके डिटेल अब कल वित्तमंत्री के एलान पर ही मिलेगी।











