मऊ जनपद में फिर कोरोना ने दिया दस्तक तो सहम गए लोग

बापू नंदन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ). मऊ जनपद के रानीपुर खंड में कोरोनाा पाजिटिव का एक नया केस सामने आने से जनपद में गुरूवार को हङकम्प मच गया।देखते ही देखते पूरे गांव को घेर दिया गया और पीङित के परिजनों सहित 17 लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के चितबिसांंव निवसी 43 वर्षीय ब्यक्ति मुम्बई से 05 मई को चलकर 09 मई को पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने पहुंचा।












