403 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

बापूनन्दन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ) कोरोना महामारी के दौरान लाक डाउन के कारण रोजी रोटी पर आए संकट के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घरों को आने वाले प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। विकास खंड रतनपुरा के विभिन्न गाँवों में आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग सी.एच. सी, रतनपुरा(जोगापुर)पर एवं दो मोबाईल वैन के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर की जा रही है।












