क्या आराम फरमा रही है पुलिस? लाक डाउन में बिहार से आये हुए लोग बेच रहे खुलेआम ताड़ी, तस्वीर है गवाह

तारिक आज़मी
बिल्थरारोड/बलिया- देश में कोरोना जैसी भयानक बीमारी से आए दिन अधिक से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं तथा अपनी जान भी गवा रहे हैं। इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा देश व्यापी लॉक डाउन लागू किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी सभी मेहनतो पर पानी फिर रहा है और लगातार कोरोना संक्रमितो का आकडा जिले में बढ़ता जा रहा है।

इसके अलावा गाव में कोई भी लाक डाउन का पालन नहीं कर रहा है। और सामाजिक दूरी नहीं हो रही है। अर्थात यूं कहें कि सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। लेकिन फिर भी प्रशासन इसको नज़रंदाज़ कर रही है।











