फैज़ाने ग़रीब नवाज़ एसोसिएशन ने ईद के कपड़ों के पैसे से किया गरीबो की मदद, वही प्रवासी मज़दूरों की भी किया सेवा

मो0 कुमैल
कानपुर. फैज़ाने ग़रीब नवाज़ एसोसिएशन के संस्थापक/महासचिव अयाज़ अहमद चिश्ती व एसोसिएशन के सदस्यों ने इस साल इस नाज़ुक वक्त मे उन घरों मे जहाँ न तो राशन का इन्तेज़ाम है और न ही पैसों का इंतेज़ाम है, जो तस्दीक शुदा हैं उन मुस्तहक और ज़रूरतमन्द लोगों की खिदमत के लिए शहर के अलग अलग इलाकों मे 200 परिवारों को ईद राशन किट पहुचाई।

मुसीबत की इस घड़ी मे इंसानों व इंसानियत की खिदमत करने वाली तमाम समाजसेवी संस्थाओं ने जो खिदमत की है। फैज़ाने ग़रीब नवाज़ एसोसिएशन उन सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करके सर्टिफिकेट देगी। जिन्होने इस लॉकडाउन मे समाज के लोगों की खिदमत की है।











