ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल पति को बागपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं सलमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद राणा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।











