थाना टोनिका सिटी क्षेत्र में अज्ञात युवती का जला शव मिलने से शहर में फैली सनसनी, शिनाख्त के प्रयास जारी
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आवास विकास मंडौला के जंगलों में बुधवार तड़के पुलिस को युवती का जली अवस्था मे शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे पुलिस को आवास विकास मंडौला गांव के पीछे जंगलों में युवती के जले हुए शव की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से करीब 20 साल की युवती का जला हुआ शव बरामद किया है। जिसे पोस्टमार्टम पर भेज शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की हत्या कर पहिचान छिपाने के लिये आवास विकास में जलाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस थानों से गुमशुदा युवतियों की जानकारी की जा रही है। जल्द ही शिनाख्त कर खुलासा कर दिया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..