भारत में कोरोना से मौतों की संख्या चीन से हुई पार, संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हज़ार पार

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 1 लाख 65 हजार के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,65,799 हो गई है।












