दबंग खनन धंधेबाजों ने राजस्व टीम पर हमला कर छुड़ाई अवैध खनन भरी ट्रैक्टर ट्रालियां

वरुण जैन
स्वार. दबंग खनन के धंधेबाजों ने राजस्व टीम पर हमला कर अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा कर ले गए । घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ने राजस्व टीम व पुलिस के साथ घेराबंदी शुरू कर दी । एसडीएम व पुलिस की टीम को देखकर खनन के धंधेबाज ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर भाग निकले। उपजिलाधिकारी ने दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं एक माह में दो बार हमला होने से राजस्व कर्मियों पर खतरा लगातार बढ़ रहा है।
क्षेत्र के उपनगर की मसवासी चौकी क्षेत्र में खनन के धंधेबाज बेखौफ हो गए हैं।

लगभग हफ्तेभर पहले भी खनन के दबंग धंधेबाजों ने घोसीपुरा फोरलेन पर राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों पर हमला कर अवैध खनन से भरे वाहनों को छुड़ा कर ले गए थे। एक माह में दो बार हमला होने से राजस्व टीम पर खतरा लगातार बढ़ रहा है।











