पलिया कला में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान,किया गया चालान

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. कोरोना जैसी महामारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है और कोविड-19 जैसी महामारी के संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए लगातार एहतियात बरती जा रही है। जिसके कारण पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे हैं वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत आज लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार नायक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल ने पूरी पुलिस टीम को लेकर क्षेत्र के कमल टॉकीज चौराहा, दुधवा चौराहा सहित अन्य चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया












