फर्रुखाबाद : कुएं मे मिली अधेड़ की लाश , फैली सनसनी

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योनी में मक्के के बीच खेत में सूखे पड़े कुएं में अज्ञात व्यक्ति का निर्वस्त्र सिर विहीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुएं के पास से ही एक गमछा बरामद हुआ है। शव कुएं में औंधे पड़ा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने हत्या शव को कुएं में डाल दिया तथा पहचान छुपाने के लिए सिर को काट कर गायब कर दिया। मौके पर डाग स्क्वायड टीम भी पहुंची। फिलहाल पुलिस ने क्षत-विक्षत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











