आज़म खाँ के समधी रिज़वान खाँ बेटे अब्दुल रहमान के संग हुए गिरफ्तार
गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 01-06-2020 को समय लगभग 13ः30 बजे थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा शाहबाद गेट चौराहे पर कोविड-19 की रोकथाम हेतु शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के पालन कराये जाने हेतु चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्टार चौराहे की तरफ से आती हुई इनोवा कार नम्बर यूपी 22एबी 3838 जिसको अब्दुल रहमान पुत्र रिजवान खाॅ चला रहा था तथा रिजवान मौहम्मद खाॅ पुत्र निसार मौहम्मद खाॅ आज़म खाँ के समधी निवासी डायमण्ड सिनेमा रोड प्लाजा होटल थाना सिविल लाइन बैठा था, को रोकने का इशारा किया तो कार को तेजी से आगे बढा दिया।
पुलिस द्वारा इस कार को रोका गया तो उन दोनों ने कोई मास्क नहीं लगाया हुआ था तथा पुलिस को देखकर अब्दुल रहमान द्वारा शाहबाद गेट चौराहे सार्वजनिक स्थान पर थूका गया जिस पर वहाॅ मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा, दोनों व्यक्तियों द्वारा मास्क न लगाने व थूकने के बारे में बताकर जुर्माना करवाने की बात कही गयी तो आज़म खाँ के समधी रिज़वान व उनके पुत्र अब्दुल दोनों लोग जुर्माना/चालान करवानेे से मना करने लगे और पुलिस के साथ नोकझोंक करने लगे तथा आक्रोशित होकर हमलावर हो गये एवं उनके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी और कहने लगे कि तुम हमें मास्क पहनना बताओगे व कानून सिखाओगे और कागज मांगने पर गाडी के कागज भी न दिखा सके इसके पश्चात पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर इनके विरूद्ध थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-143/20 धारा 188,269,186,353 भादवि व धारा 3 महामारी अधिनियम व धारा 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा वाहन को सीज किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..