देश में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 2 लाख पार

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 2 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,07,615 हो गई है।












