भाजपा के पूर्व चैयरमेन ने लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बाटे

वरुण जैन
स्वार. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व चैयरमेन व जिला उपाध्यक्ष के तत्वावधान में क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

इस दौरान एक सौ पचास लोगों को मास्क व सैनिटाइजर दिए गए। डॉ महेश मौर्य ने नगर के लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेनसिंग बनाये रखने की भी पुरजोर अपील की। नगर में मास्क व सैनिटाइजर वितरण के दौरान संजय कश्यप, योगेश वर्मा, चमन मौर्य, अनिल दिवाकर, शशिकांत भारद्वाज आदि ने मौजूद रहे ।











