पुलिस प्रशासन ने कोसी नदी के चौहद्दा घाट पर की छापामार कार्रवाई, अवैध खनन से भरे पाँच वाहन पकड़ कर किये सीज

वरुण जैन
स्वार। पुलिस प्रशासन ने कोसी नदी पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए नदी के घाटों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देख खनन के धंधेबाजों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर अवैध खनन से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व दो डंपर पकड़ लिए। इसके साथ ही चार खनन के धंधेबाज भी पकड़े गए। पुलिस पकड़े गए खनन के धंधेबाजों को कोतवाली ले आई। जबकि खनन से भरे वाहनों को सीज कर मसवासी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिए।

पुलिस टीम ने पकड़े गए खनन भरे वाहनों को सीज कर क्षेत्र के उपनगर की मसवासी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में खलवली मची है। कार्रवाई की जानकारी उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक सत्ययजीत गुप्ता को दी गयी। कोतवाली प्रभारी रूम सिंह वघेल ने बताया कि अवैध खनन भरे वाहनों को सीज किया गया है। जबकि पकड़े गए चार खनन के धंधेबाजों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोसी नदी से अवैध खनन की रोकथाम के लिए छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस का प्राइवेट वाहन नदी में नहीं फंसता तो मिलती बड़ी सफलता
अवैध खनन पर छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम का एक प्राइवेट वाहन नदी में फंस गया। जिसका फायदा उठाकर कई वाहन पुलिस टीम से बच निकले। कोतवाली प्रभारी रूम सिंह वघेल ने बताया छापामार कार्रवाई के दौरान एक प्राइवेट गाड़ी नदी में फस गयी। जिस कारण कुछ धंधेबाज भाग निकलने में कामयाब हो गए। अगर उनकी प्राइवेट गाड़ी नदी में नहीं फसती तो बड़ी सफलता हाथ लगती।











