पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में की गई चेकिंग

गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 03-06-2020 को शगुन गौतम पुलिस अधीक्षक द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का जनता द्वारा पालन किये जाने की स्थिति का जायजा लेने हेतु नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण व चैकिंग की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का प्रभावी रूप से पालन कराने व उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने हेतु आदेशित किया गया। इसी दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं बैंक इत्यादि में भी सामाजिक दूरी एवं मास्क आदि नियमों का पालन कराने की हिदायत दी गई।











