प्रयागराज – जिले में मिले दो और कोरोना संक्रमितो एक बाद मचा स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प

वालिद अली
प्रयागराज. गले मिलती हुई नदिया और गले मिलते हुवे मज्हबो के शहर कल तक की इलाहाबाद और आज के प्रयागराज में के दो नए मरीज सामने आए हैं। ये दोनों ही सील हो चुके निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। इन्होंने मांडा के एक पाजिटिव व्यक्ति की देखभाल के लिए ड्यूटी की थी। संक्रमण के दो नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है।

इस व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले 16 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन किया गया था। उसमें से 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। साथ ही इन दोनों इलाकों को हॉटस्पॉट में शामिल कर लिया गया है।
इसके साथ जिले में दो नए हॉट स्पॉट भी बढ़ गए हैं। प्रशासन के अफसरों ने दोनों ही इलाकों को सील कर दिया है। इसके साथ ही दोनों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवार के 12 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
कुल संख्या 132
नए मामले 2
एक्टिव केस 47
ठीक होकर घर गए 82
हॉटस्पॉट 72
अब तक मौत 4











