अनोखा विरोध – रामपुर में अभिभावकों ने मांगी भीख, भीख मांगकर स्कूलों की फ़ीस भरेंगें अभिभावक

गौरव जैन
रामपुर। तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसायटी के प्रबंधक फैसल ख़ान लाला ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के ख़िलाफ़ नो स्कूल नो फ़ीस अभियान शुरू किया है जो अब ज़ोर पकड़ता जा रहा है। रामपुर में अभिभावकों ने भीख मांगकर कुछ पैसे इकट्ठा किये और उसे नो स्कूल नो फ़ीस अभियान की अगुवाई कर रहे फैसल खान लाला को सौंपते हुए कहा कि इस पैसे से इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मदद की जाएगी ताकि वह अपने स्टाफ़ और शिक्षकों की तनख़ाह दे सकें।

फैसल लाला ने कहा कि जो स्कूल कमज़ोर है उनमें से कई स्कूलों ने फ़ीस माफ़ कर दी है लेकिन जो स्कूल सम्रद्ध हैं वह फ़ीस का दबाव बना रहे हैं ऐसे में इस सकंट के वक्त जो इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टाफ़ और शिक्षकों की तनख़ाह का बहाना बनाकर अभिभावकों से फ़ीस मांग रहे हैं वह हमसे यह पैसे ले सकते हैं।











