देश में कोरोना का बढ़ता वार, संक्रमितो की संख्या पौने 3 लाख पार, जाने अब तक कितनी मौतों का बना कोरोना ज़िम्मेदार

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 2 लाख 76 हज़ार के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,76,583 हो गई है।

बताते चलें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है। अब मॉल और रेस्टोरेंट भी खुल गये। यह दिशा-निर्देश 1 जून से 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। लॉकडाउन के इस पांचवें चरण में सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर लगभग हर तरह की गतिविधियों को खोलने की इजाजत दी है।











