खौफ पैदा कर रहा भारत में बढ़ता कोरोना, संक्रमितो की संख्या 2 लाख 86 हज़ार पार, जाने पिछले 24 घंटों में कितनी मौतों का कोरोना बना ज़िम्मेदार

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 2 लाख 86 हज़ार के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज गुरूवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,86,579 हो गई है।

भारत में अब तक कुल 2.87 लाख के करीब संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में पांचवे स्थान पर है। मगर कोरोना के इस कहर को देख कर ऐसा अंदाज़ लगाया जा सकता है कि दो से तीन दिन के अन्दर संक्रमितो की संख्या युके को पार करके दुनिया में कोरोना संक्रमित देशो में चौथे स्थान पर भारत में कोरोना संक्रमितो की संख्या पहुच जाएगी। क्योकि अमेरिका में कुल संक्रमित 20.04 लाख है वही ब्राज़ील में 7.75 लाख है। इसके अलावा रूस में 4.94 लाख तो यूके में 2.90 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।
बताते चलें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है। अब मॉल और रेस्टोरेंट भी खुल गये। यह दिशा-निर्देश 1 जून से 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। लॉकडाउन के इस पांचवें चरण में सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर लगभग हर तरह की गतिविधियों को खोलने की इजाजत दी है।











