बांदा – आखिर कौन थी वो कलयुगी माँ जिसके अन्दर ज़रा सी भी नही थी ममता ?

ज़ीशान अली
बाँदा. जिले के कमासिन क्षेत्र में आज मंगलवार को एक नवजात शिशु का शव नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। गांव के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। उधर, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।












