डॉक्टर जनक सिंह सोशियोकल्चरल एजुकेशनल सोसायटी के तत्वाधान में किया जा रहा सात दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन

करिश्मा अग्रवाल
डॉक्टर जनक सिंह सोशियो कल्चरल एजुकेशनल सोसायटी, बरेली के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। आज संकाय संवर्धन कार्यक्रम का चौथा दिवस था संस्था के सचिव एवं कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ दीपक सिंह द्वारा अपने परम पूज्य पिताजी स्वर्गीय डॉ जनक सिंह बरेली कॉलेज, बरेली के स्मृति में स्थापित यह संस्था विभिन्न शैक्षिक सामाजिक गतिविधियों एवं लॉकडाउन के दौरान समाज में अनवरत रूप से कार्यक्रम करने के लिए प्रयासरत है


कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ दीपक सिंह, डॉ आदित्य सिंह, डॉ शालीन सिंह, डॉ रमेश चंद्रा, डॉ विनम सक्सेना, डॉ सीमा गौतम एवं डॉ धीरज रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।











