कोरोना का कहर – जारी है भारत में कोरोना वार, कुल संक्रमितो की संख्या 4 लाख पार, पिछले 24 घंटो में मिले सर्वाधिक संक्रमित

तारिक आज़मी
नई दिल्ली: #Corona virus in India Updates भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 4.10 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शनिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,10,461 हो गई है।

कोरोना के तेजी से फैलने के बीच टेस्टिंग की रफ्तार को भी बढ़ाया जा रहा है। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, 20 जून को 1,90,730 नमूनों की जांच की गई है। यह एक दिन में की गई जांचों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 20 जून तक देश में कुल 68,07,226 सैंपलों की जांच की गई है। पॉजिटिविटी रेट 8.08 प्रतिशत है।
भारत में अब तक कुल 4.10 लाख के करीब संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में चौथे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 23.00 लाख है वही ब्राज़ील में 10.70 लाख है। इसके अलावा रूस में 5.77 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद चौथे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर यूके में 3.03 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।
बताते चलें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है। अब मॉल और रेस्टोरेंट भी खुल गये। यह दिशा-निर्देश 1 जून से 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। लॉकडाउन के इस पांचवें चरण में सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर लगभग हर तरह की गतिविधियों को खोलने की इजाजत दी है।











