छात्र ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, हाईस्कूल में हुआ था फेल

तारिक खान
प्रयागराज. थरवई थाना क्षेत्र के कुशुगुर गांव में बीती रात एक युवक ने आम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर कर आत्म हत्या कर लिया। थरवई क्षेत्र के कुशुगुर गांव के प्रभु गुप्ता 15 वर्ष पुत्र देवराज गुप्ता हाईस्कूल का परीक्षा दिया था। जिसका रिजल्ट दोपहर 12 बजे घोषित हुआ। जिसमें प्रभु गुप्ता फेल हो गया।

जब युवक की मौत की सूचना घर पर पहुंची तो घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थरवई पुलिस ने लाश को पेड़ से नीचे उतरवा कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक प्रभु गुप्ता के पिता ने बताया की दोपहर रिजल्ट देखने के बाद से प्रभु गुमसुम सा था। प्रभु चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था।











