इदरीसी समाज ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मिठाई खिलाकर संस्था ने सम्मानित किया

सरताज खान
लोनी गाजियाबाद। आज रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ है। उक्त अवसर पर इदरिशी वेलफेयर ट्र्स्ट व सामाजिक एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जनपद गाजियाबाद टॉप करने वाले डासना निवासी मंतशा पुत्री शाहिद अली कक्षा 10 व शाहिल पुत्र शाहिद अली कक्षा 12 एवम लोनी में कक्षा 10 व 12 में जिन बच्चों व बच्चीयों ने 70% से अधिक नंबर प्राप्त किये है उनको उनके घर जा कर पिता व बच्चों को मिठाई खिला कर उनकी हौसला अफजाई की।












